{"_id":"644ed171b8f3102de605bf07","slug":"traffic-plan-again-in-full-swing-long-jam-in-the-city-rishikesh-news-c-5-1-144541-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ट्रैफिक प्लान फिर धड़ाम, शहर में लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ट्रैफिक प्लान फिर धड़ाम, शहर में लगा लंबा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। यातायात पुलिस वीकेंड पर लगने वाले जाम से शहर को निजात नहीं दिला पा रही है। रविवार को भी शहर के अंदर शनिवार वाला हाल रहा। वीकेंड के दौरान लगने वाले जाम से निजात के लिए पुलिस का बनाया नया प्लान फिर धड़ाम हो गया। पर्यटकों को रूट का पालन करवाने में यातायात पुलिस का पसीना छूट गया और पर्यटक भी लंबे जाम में दिनभर परेशान रहे।
रूट पालन के लिए पुलिस रोकती है तो बाहरी राज्यों के वाहन गलियों के अंदर तक प्रवेश कर जाते हैं। उन्हें जल्दबाजी रहती है कि वे कितनी जल्दी शहर से बाहर निकलें, लेकिन इसके उलट शहर की भीतरी गलियों में जाम लगता है और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सुबह पांच बजे से ही हरिद्वार से ऋषिकेश तक इन दूसरे राज्यों के पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। वाहनों की भीड़ से नेपाली फार्म, श्यामपुर फाटक, कोयलघाटी, पुरानी चुंगी, घाट चौक, देहरादून तिराहा, चंद्रभागा पुल, भैरव मंदिर, कैलाशगेट, खारास्रोत और तपोवन तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
बेतरतीब पार्किंग बनी सिरदर्द
वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, बिहार, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के पर्यटक कैंपिंग और राफ्टिंग करने के लिए तपोवन, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, ब्रह्मपुरी, शिवपुरी और हेंवलघाटी क्षेत्र पहुंचे। कोयलघाटी से तपोवन तक सड़क किनारे वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्क किया गया था, जिससे भी जाम लगा।
विज्ञापन
गूगल पर नहीं अपडेट हुआ मैप
नए ट्रैफिक प्लान के तहत गूगल पर शहर के रूट मैप को अपडेट कराने की भी बात हुई थी। इस पर कोई कार्रवाई न होने से पर्यटक गूगल मैप का सहारा लेकर शहर की भीतरी गलियों में पहुंच जाते हैं। इसके चलते रेलवे रोड, तिलक रोड, मुखर्जी मार्ग, देहरादून रोड, चौदहबीघा आदि जगहों पर खूब जाम लगता है। इससे लोकल रूट पर चलने वाले लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है। वहीं, लक्ष्मणझूला नीलकंठ मोटर मार्ग पर भी दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
13 के चालान, 11 वाहनों को क्रेन से उठाया
सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रविवार को भी अभियान चलाया। पुलिस कर्मचारियों ने सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े 11 वाहनों को क्रेन से उठाकर कोतवाली पहुंचा दिया। इसके अलावा 13 वाहनों का चालान किया गया। चालान की कार्रवाई में करीब 18 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। यातायात उप निरीक्षक अनवर खान ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।