फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   tractor - trolly accident, three people injuried

खड्ड में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन घायल

Sat, 02 Jan 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sat, 02 Jan 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
tractor - trolly accident, three people injuried

बैराज मोटर मार्ग पर स्वर्गाश्रम तिराहे के समीप लक्ष्मणझूला आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 सेवा से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। घायल रामचंद्र (44) पुत्र छोटेलाल निवासी स्टर्डिया ने बताया कि चालक बनवारी काले की ढाल निवासी, हेल्पर राजकुमार स्टर्डिया निवासी समेत तीन लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर बैराज मार्ग से ऋषिकेश आ रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रामझूला तिराहे के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर खड्ड में जा गिरा। हादसे में रामचंद्र घायल हो गए। जिन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि बनवारी लाल और राजकुमार को हल्की चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात मोड़ पर दो कारों की टक्कर
देर शाम देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात मोड़ के समीप दो कारें आपस में भिड़ गईं। गनीमत रही की इस बीच कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ऋषिकेश से देहरादून जा रही एक कार में नाग मेघा (28) पुत्र राजकुमार महाराष्ट्र निवासी को हल्की चोट आई है। जिन्हें दोस्तों की मदद से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed