फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tourists gathered on the weekend, there was a long jam

वीकेंड पर उमड़े पर्यटक, लगा लंबा जाम

Sun, 03 Oct 2021 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tourists gathered on the weekend, there was a long jam
गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। राफ्टिंग और जंगल कैंप के लिए दूसरे राज्यों से आए हजारों पर्यटकों के वाहनों के कारण तीर्थनगरी की सड़कें पैक हो गई। सुबह से देर शाम तक तीर्थनगरी की सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। पार्किंग की पर्याप्त सुविधा न होने से पर्यटकों को सड़क पर वाहन खड़े करने पड़े। जाम से बचने के लिए गलियों में घुसे वाहन भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन

शनिवार को साहसिक खेलों के शौकीनों ने तीर्थनगरी में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। सुबह से लेकर सूर्यास्त तक गंगा में रंग बिरंगी राफ्टें गंगा में तैरती हुई दिखाई दी। सुबह होते ही खारास्रोत, पूर्णानंद, कैलासगेट, मुनिकीरेती, तपोवन स्थित राफ्टिंग कार्यालयों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। कार्यालय में बुकिंग करने के बाद पर्यटक ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस राफ्टिंग प्वाइंट की ओर रवाना हुए। जहां से सैलानियों ने गंगा की लहरों में रोमांच शुरू किया। शाम ढलते ही पर्यटकों ने गंगा घाटी में संचालित जंगल और बीच कैंपों की ओर रुख किया। शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, तपोवन क्यार्की, गरुड़चट्टी, रत्तापानी, घट्टूगाड़, मोहनचट्टी, बिजनी, बैरागढ़, नैल आदि स्थानों पर कैंप पर्यटकों से पैक रहे। तीर्थनगरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से नेपाली फार्म से लेकर तपोवन ब्रह्मपुरी तक दिनभर वाहनों का लंबा जाम रहा। कुछ मिनटों का सफर लोगों के लिए घंटों का सफर बन गया। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। वाहनों का दबाव होने से पूर्णानंद, शिवानंद, माता कुटीर, खारास्रोत, तपोवन, लक्ष्मणमंदिर की पार्किंग फुल हो गई। पार्किंगों में जगह नहीं होने पर पर्यटकों ने अपने वाहन बदरीनाथ राजमार्ग और आंतरिक सड़कों के किनारे खड़े कर दिए। जो दिनभर जाम का कारण बने रहे।
विज्ञापन

आंतरिक सड़कों पर घुसे वाहन
हरिद्वार राजमार्ग और बदरीनाथ राजमार्ग पर दिनभर जाम रहा। जाम से निजात पाने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने आंतरिक सड़कों को अपना अपना वैकल्पिक मार्ग बनाया। आंतरिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही शुरू से स्थानीय लोगों को भी परेशानी हुई। पर्यटक अपने वाहन आईएसबीटी नए पुल से चौदहबीघा होते हुए कैलासगेट ले जाने लगे। संकरा मार्ग होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपों में ऑफ लाइन नहीं हुई व्यवस्था
ऋषिकेश। वीकेंड पर तीर्थनगरी में राफ्टिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों ने एक महीने पहले ही इनकी ऑनलाइन बुकिंग कर दी थी। जो लोग तीर्थनगरी पहुंचे उन्हें कैंपों में ठहरने के लिए जगह नहीं मिली। कुछ पर्यटकों ने कैंपों के बजाय होटलों को अपना रैन बसेरा बनाया।

  गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।

गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।- फोटो : RISHIKESH

  लक्ष्मणझूला रोड स्थित शिवानंद गेट के समीप लगा वाहनों का जाम।

लक्ष्मणझूला रोड स्थित शिवानंद गेट के समीप लगा वाहनों का जाम।- फोटो : RISHIKESH

नेपाली फार्म तिराहे से श्यामपुर तक लगा वाहनों का लंबा जाम।

नेपाली फार्म तिराहे से श्यामपुर तक लगा वाहनों का लंबा जाम।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed