{"_id":"623f5f951ac4146a166319a1","slug":"tourists-enjoy-rafting-on-weekends-rishikesh-news-drn407396410","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर पर्यटकों ने उठाया राफ्टिंग का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर पर्यटकों ने उठाया राफ्टिंग का लुत्फ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर तीर्थनगरी में पर्यटकों और सैलानियों की भीड़ उमड़ी। नेपालीफार्म से लेकर तपोवन तक दिनभर वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए।
शनिवार को वीकेंड पर पर्यटकों ने गंगा में रीवर राफ्टिंग का आनंद लिया। ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस और शिवपुरी राफ्टिंग प्वांइटों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक गंगा नदी में दिनभर रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती हुई दिखाई दीं। राफ्टिंग करने के बाद पर्यटकों ने हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों की ओर रुख किया। नेपालीफार्म, श्यामपुर फाटक, कोयलघाटी, पुरानी चुंगी, घाट चौक, दून तिराहा, चंद्रभागा पुल, कैलासगेट, खारास्रोत, शिवानंद गेट और तपोवन तक दिनभर वाहन रेंग-रेंग करते चलते रहे। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग का भी यही हाल रहा। रत्तापानी, घट्टूगाड़, गरुड़चट्टी पर सड़क किनारे पर्यटकों ने अपने वाहन बेतरतीब तरीके से आड़े तिरछे खड़े किए हुए हैं। इसके कारण दिनभर इस मार्ग पर जाम लग रहा है। जाम के कारण नीलकंठ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को एक घंटे के समय में तीन से चार घंटा लग रहा है।
टूरिस्ट टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन लक्ष्मणझूला के पूर्व अध्यक्ष भगत सिंह पयाल ने बताया कि लक्ष्मणझूला से नीलकंठ तक दिनभर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जगह-जगह जाम के कारण वाहन रेंग-रेंग कर नीलकंठ धाम में पहुंच रहे हैं।