फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   tourism officer returned six rafts

पर्यटन अधिकारी ने ब्रह्मपुरी से छह राफ्ट वापस लौटाई

Mon, 14 Mar 2022 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
tourism officer returned six rafts
शिवपुरी क्षेत्र में राफ्ट पलटने की घटना के बाद जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी ने शिवपुरी और ब्रह्मपुरी में राफ्ट की जांच की। देर शाम छह राफ्ट को लेकर जा रही गाड़ियों को रोककर वापस लौटा दिया गया। पर्यटन अधिकारी ने कहा कि सूर्यास्त के बाद कोई राफ्ट गंगा में मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को शिवपुरी क्षेत्र में गोल्फ कोर्स रैपिड के पास एक राफ्ट पलट गई थी। इस राफ्ट में सात पर्यटक बैठे थे। एक पर्यटक गंगा की तेज लहरों में गायब हो गया था। सूचना मिलने के बाद रविवार को जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी खुशाल सिंह नेगी ने शिवपुरी और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जाकर राफ्ट और सुरक्षा उपकरणों की जांच की। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मपुरी में राफ्टों की जांच की। जांच के दौरान शाम साढ़े पांच के बजे भी छह गाड़ियों में राफ्ट को ले जाया जा रहा था। पर्यटन अधिकारी ने सभी गाड़ियों को वापस लौटा दिया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार राफ्टिंग सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही हो सकती है, लेकिन कुछ राफ्ट संचालक ज्यादा कमाने के चक्कर में देर शाम से रात तक राफ्टों केे नदी में उतार रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी राफ्ट संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सूर्यास्त के बाद राफ्टिंग न कराई जाए। राफ्टिंग के दौरान प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती हो। जो राफ्ट संचालक नियमों की उल्लंघन करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed