फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tourism and guide trade is not getting recognition from the

Rishikesh News: पर्यटन नगरी में पर्यटन एवं गाइड ट्रेड को नहीं मिल रही मान्यता

Sun, 04 Feb 2024 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tourism and guide trade is not getting recognition from the
I
विज्ञापन

I

I
I

I- 2017 में शासन ने कम छात्र संख्या के कारण बंद कर दिया था ट्रेड
I

I- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अभी दो ट्रेड हो रहे संचालितI



राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुनि की रेती ढालवाला में शासन से पर्यटन एवं गाइड ट्रेड की मान्यता नहीं मिल पा रही है। आईटीआई प्रबंधन की ओर से मान्यता देने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। लेकिन निदेशालय से कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।



1984 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मुनि की रेती ढालवाला को मान्यता मिली थी। तब आईटीआई में पांच ट्रेड इलेक्ट्रीशियन, डाटा इंट्री ऑपरेटर, सिलाई, कढ़ाई, पर्यटन एवं गाइड को मान्यता मिली थी। चौदहबीघा में किराये के मकान में आईटीआई संचालित किया जा रहा था। 2005 से आईटीआई भवन ढालवाला स्थित उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ के भवन में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


2017 में शासन की ओर से कम छात्र संख्या होने के कारण पर्यटन एवं गाइड के ट्रेड को बंद कर दिया गया। जबकि प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी आईटीआई सेंटरों में डाटा इंट्री ऑपरेटर का ट्रेड बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्तमान में आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन और कटिंग का ट्रेड संचालित हो रहा है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 18 और कटिंग ट्रेड में 10 छात्र हैं। स्थानीय युवा भी आईटीआई प्रबंधन से पर्यटन एवं गाइड का ट्रेड शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इस ट्रेड के शुरू होने से ऋषिकेश और आसपास के युवाओं को लाभ मिलता। पर्यटन एवं गाइड ट्रेड में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद युवा आसानी से राफ्टिंग, गाइड और अन्य स्वरोजगार कर सकते थे।



I2017 में शासन की ओर से कम छात्र संख्या होने के कारण पर्यटन एवं गाइड के ट्रेड को बंद कर दिया गया। इस ट्रेड की काफी मांग है। ट्रेड को दोबारा से शुरू करने के लिए हल्द्वानी स्थित निदेशालय में पत्राचार किया जा रहा है। वर्तमान में दो ट्रेड संचालित हो रहे हैं। - शैलेंद्र मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुनि की रेती ढालवालाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed