{"_id":"6202bbc4290c826eca78133f","slug":"tola-village-is-deprived-of-basic-facilities-rishikesh-news-drn4036196115","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में मतदान न करने की ठान रहे टोला गांव के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में मतदान न करने की ठान रहे टोला गांव के ग्रामीण
14 विधानसभा चुनाव को लेकर टोला गांव में बैठक करते ग्रामीण।
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा टोला में ग्रामीण इस बार विधानसभा चुनाव में वोट न डालने का निर्णय ले रहे हैं। ग्रामीण गांव में बैठक आयोजित कर अन्य ग्रामीणों को विकास नहीं तो वोट नहीं के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राम सभा टोला में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में करीब दो सौ से अधिक मतदाता हैं। ये मतदाता भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बदलने में मदद करते हैं, लेकिन यह इस गांव के मतदाताओं का दुर्भाग्य है कि उनके गांव का भाग्योदय अभी तक नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें बीमारी में करीब 40 किमी दूर ऋषिकेश के चक्कर काटने पड़ते हैं। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण इस गांव के ग्रामीण आज भी दो से तीन किमी की पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। पेयजल की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीण खड़ी चढ़ाई चढ़कर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोह रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण गांव से कई परिवार पलायन कर गए हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में मतदान करने का क्या लाभ है। आज तक किसी भी दल के प्रत्याशी ने इस गांव के मतदाताओं की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने का वादा नहीं किया है।
विज्ञापन
बैठक में कोमल सिंह राणा, सुखदेव सिंह राणा, सोहन सिंह राणा, अंकित सिंह, गोविंद सिंह राणा, नरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, जगमोहन सिंह राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।