{"_id":"49dc06a50d91108e84b403183908ab1a","slug":"today-last-chance-of-buying-low-cost-braouts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती दाल खरीदने आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ती दाल खरीदने आज आखिरी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उत्पादन मंडी समिति के काउंटर से बाजार भाव से सस्ती दरों पर दालें खरीदने का बुधवार को आखिरी मौका है। दूसरे दिन सस्ती दालें खरीदने के लिए काउंटर पर लोगों की रिकार्ड भीड़ उमड़ी। मंडी समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने काउंटर पर खड़े होकर लोगों को दालें उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
आसमान छूते दामों से बेहाल आम लोगों को कृषि उत्पादन मंडी समिति ने बाजार भाव से कम मूल्य पर बीते सोमवार को दालों का काउंटर का लगाकर फौरी राहत दी। मंगलवार को दूसरे दिन दून मार्ग पर व्यापार सभा भवन के बाहर काउंटर में सस्ती दाल खरीदने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
काउंटर पर दोपहर दो बजे तक दालों की बिक्री गई। मंडी समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन अरहर साढ़े छह क्विंटल, राजमा ढाई क्विंटल, मलका तीन क्विंटल, कूलथ ढाई क्विंटल, दाल चना ढाई क्विंटल, लोबिया डेढ़ क्विंटल, उड़द दो क्विंटल और काबली चना डेढ़ क्विंटल बिका। उन्होंने बताया सस्ती दालों के काउंटर की व्यवस्था बुधवार तक रहेगी।
विज्ञापन