फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   today international yuga festivel

तीर्थनगरी में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आज से

Tue, 01 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 01 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
today international yuga festivel

तीर्थनगरी में एक मार्च से सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज होगा। इस साल सात दिन तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव-2016 में लगभग 72 देशों के 1100 से अधिक योग साधकों के भाग लेने की उम्मीद है। योग महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देना और पलायन को रोकना है। यह बात परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कही।

विज्ञापन


एक मार्च को उत्तराखंड पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम और परमार्थ निकेतन आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल 2016 का रंगारंग आगाज होगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै सात दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि इस बार परमार्थ निकेतन आश्रम के साथ मिलकर राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस अवसर पर साध्वी भगवती सरस्वती, पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विवेक चौहान, मीडिया प्रभारी डॉ. राम महेश मिश्र, राजेश दीक्षित व लक्की सिंह आदि मौजूद थे।


योग महोत्सव में दिखेगी गढ़वाली, कुमाऊंनी संस्कृति
परमार्थ  निकेतन आश्रम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में इस बार साधकों के लिए गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्कृति आकर्षण का केंद्र होगी। महोत्सव में इजराइल,  जर्मनी, जापान, चीन, भारत और अमेरिका से शामिल हो रहे कलाकार अपनी संस्कृति एवं  संगीत की झलक से साधकों को मंत्रमुग्ध एवं रुबरु करेंगे। साथ ही उत्तराखंड के लोक संगीत के कार्यक्रमों के साथ ही पहाड़ के विभिन्न व्यंजनों को भी खासतौर से परोसा जाएगा।


महोत्सव में बढ़े योग साधक
परमार्थ निकेतन के आश्रम के सूत्रों के अनुसार 16 वें  अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव- 2015 में 60 देशों के करीब 1000 से अधिक योग साधकों  ने शिरकत की थी। मगर इस साल इंटरनेशनल योगा वीक-2017 में लगभग 72 देशों के 1100 योग साधक  प्रतिभाग कर रहे हैं।


चौरासी कुटिया को भूला विभाग
ध्यान- योग की नगरी और विश्व प्रसिद्घ महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया  को पर्यटन विभाग और राज्य सरकार भूल गई। योग महोत्सव में विदेशियों के आकर्षण का केंद्र रही चौरासी कुटिया में योग साधकों को योग नहीं  सिखाया जाएगा। डिप्टी डारेक्टर वीएस चौहान और आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने बताया कि चौरासी कुटिया राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र में  है। लिहाजा वहां योग गतिविधियों के आयोजन के लिए पार्क निदेशक को पत्र भेजा गया है। पार्क  प्रशासन से से अनुमति मिलने के बाद ही चौरासी कुटिया में साधकों को योगाभ्यास कराया जाएगा।


दिव्यांग लेंगे निशुल्क प्रशिक्षण
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में देश- विदेश से दिव्यांग भी शामिल होंगे। जिन्हें परमार्थ निकेतन की ओर से  नि:शुल्क योग प्रशिक्षण देने  की बात कही गई है।



पहाड़ में योग महोत्सव जल्द
परमार्थ निकेतन द्वारा बताया गया कि सरकार को पहाड़ के विभिन्न तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर भी योग महोत्सवों के आयोजन का प्रस्ताव दिया गया है, जिस पर विचार किया जा रहा है। आश्रमाध्यक्ष चिदानंद सरस्वती मुनि के अनुसार देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर आदि स्थानों पर भी योग महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed