फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   three sex racket in rishikesh

तीर्थनगरी में तीन सेक्स रैकेट का खुलासा

Wed, 30 Dec 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Wed, 30 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
three sex racket in rishikesh

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन सेक्स रैकेट का खुलासा किया। छापेमार कार्रवाई में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और जिस्मफरोशी के धंधे में जबरन धकेली जा रहीं सात युवतियों को मुक्त कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को सेक्स रैकेट में हत्थे चढ़े दो पुरुष और दो महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने चारों आरोपियों के जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार एसओजी और पुलिस ने बीते सोमवार की देर रात आवास विकास स्थित एक घर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट चला रही सरगना शीला और दो युवतियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिवाजी नगर में दबिश देकर एक घर से एक महिला और तीन युवतियों को पकड़ा। इसके बाद संयुक्त टीम ने रायवाला क्षेत्र में हरिद्वार रोड स्थित रुद्रा होटल में दबिश दी। यहां दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि आवास विकास कालोनी में सेक्स रैकेट चला रही सरगना शीला मूल रूप से पश्चिम बंगाल और शिवाजीनगर में पकड़ी गई बबीता ऊधमसिंह नगर की रहने वाली है। होटल से पकड़े पुरुषों की पहचान रघुवीर सिंह राणा निवासी खैरीकलां, रायवाला और गंभीर सिंह कलूड़ा निवासी गढ़ी श्यामपुर के रूप में कराई। चारों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।


मुक्त कराई सात युवतियां
पुलिस के मुताबिक छापे के दौरान जिस्म फरोशी के धंधे में जबरन धकेली जा रही सात युवतियों को मुक्त कराया गया है। पीड़ित युवतियां अलग-अलग प्रांतों की हैं, जो गरीब पारिवारिक पृष्ठ भूमि की हैं। कोतवाल ने बताया कि कोर्ट ने पीड़ित युवतियों को उचित संरक्षण में सौंपने का आदेश दिया है।



होटल होगा सीज
पुलिस ने बताया कि रुद्रा होटल में भी सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां कमरों मेें दो महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। यहां से भी तीन युवतियों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने बताया कि होटल को सीज करने की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed