फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   These days, the Ganga ghats and banks are becoming

Rishikesh News: प्रवासी पक्षियों का रेन बसेरा बनने लगे गंगा घाट

Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
These days, the Ganga ghats and banks are becoming
I
विज्ञापन

I

I
I

Iपर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहे प्रवासी पक्षी, फरवरी तक यहीं रहेंगे पक्षीI

गंगा घाट और तट इन दिनों प्रवासी पक्षियों का रेन बसेरा बन रहा है। सात समंदर पार से प्रवासी पक्षियों की चहलकदमी शुरू हो गई है। गंगा घाट और तटों पर प्रवासी पक्षी पर्यटक और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रकृति की इस सुंदरता को सैलानी अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं।

लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, त्रिवेणीघाट, वीरभद्र बैराज समेत राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में साइबेरियन पक्षियों का जमावड़ा लग रहा है। साइबेरिया से प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। ठंडे क्षेत्रों में इन दिनों झील, झरने आदि प्राकृतिक जलस्रोत अत्यधिक ठंड के कारण जम जाते हैं। जिसके कारण इन पक्षियों को झुंड अनुकूलित वातावरण की ओर आना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन




यहां मौसम इनके अनुकूल होने के कारण यह पक्षी अपना रेन बसेरा यहीं बना देते हैं, जो फरवरी महीने तक रहते हैं। तीन से चार महीने गंगा तट और किनारों पर रहकर ये जलीय जीव जंतुओं को अपना आहार बनाते हैं। पर्यावरण प्रेमी विनोद जुगलान और गढ़वाल विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान में तैनात डाॅ. भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि इन दिनों गंगा तटीय क्षेत्रों में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed