फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There will be relief from waterlogging at Purani Chungi

Rishikesh News: पुरानी चुंगी पर जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Mon, 26 May 2025 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
There will be relief from waterlogging at Purani Chungi
ऋषिकेश। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने परशुराम चौक से हीरालाल मार्ग तक नाला निर्माण और सीसी मार्ग का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि आगामी मानसून सत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से परशुराम चौक से हीरालाल मार्ग तक नाला निर्माण और सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि पिछले कई साल से इस स्थान पर जलभराव होने के कारण परेशानी होती थी। यहां पर गंगानगर का बरसाती पानी गुलाटी प्लॉट होते हुए ट्रंचिंग ग्राउंड में पहुंच जाता था। पानी के तेज बहाव होने के कारण ट्रंचिंग ग्राउंड से पुराने कपड़े भी नाले में अटक जाते थे। जिससे नाला जाम हो जाता था। इससे बरसाती पानी बदरीनाथ हाईवे पर एकत्रित हो जाता था। बताया कि वर्तमान में मानसून सत्र से पहले करीब 11 लाख रुपये से नाला निर्माण और 34 लाख से सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद रामकुमार संगर, ईई दिनेश उनियाल अधिशासी, एसएनए अमन कुमार, प्रभु नौटियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed