{"_id":"67f1861500055484bd0151e3","slug":"there-will-be-a-net-around-the-trenching-ground-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-657877-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ट्रंचिंग ग्राउंड में चारों ओर जाली लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ट्रंचिंग ग्राउंड में चारों ओर जाली लगेगी
Sun, 06 Apr 2025 01:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलकंठ क्षेत्र में स्थित मंडोगी ट्रंचिंग ग्राउंड में अब चारों ओर जाली लगेगी। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अब वहां घेरबाड़ के साथ ही सोलर लाइट लगाने और शौचालय बनवाने की तैयारी चल रही है। यमकेश्वर विकासखंड के अधिकांश ग्राम पंचायतों का कूड़ा वाहनों के माध्यम से मंडोगी ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्र किया जाता है। कूड़ा वाहन विकासखंड प्रशासन की ओर से लगाए गए हैं। हर दूसरे या तीसरे दिन ग्राम पंचायतों से कूड़ा एकत्र कर यहां लाया जाता है। लेकिन ट्रंचिंग ग्राउंड के चारों ओर चहारदीवारी या जाली आदि न होने के कारण हवा आदि से कूड़ा पूरे क्षेत्र में फैल रहा था। जिस पर ग्रामीणों ने कड़ा आक्रोश जताया था। ग्रामीणों ने ट्रंचिंग ग्राउंड बंद करने की चेतावनी भी दी थी। अमर उजाला ने तीन अप्रैल 2025 के अंक में समस्या को ट्रंचिंग ग्राउंड को बंद करने की चेतावनी शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद ने बीते बृहस्पतिवार को ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया था।