फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There was a stir when the upper part of a multi-storey

Rishikesh News: स्कूल में गिरी बहुमंजिला इमारत की दीवार, बाल-बाल बचे छात्र

Sun, 04 Feb 2024 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
There was a stir when the upper part of a multi-storey
Iस्कूल प्रबंधन ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

I

I- राजस्व विभाग और पुलिस की टीम को भेजकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं : एसडीएमI



थाना मुनि की रेती क्षेत्र के तपोवन में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का ऊपरी हिस्सा अचानक टूटकर एक स्कूल में गिरने से हड़कंप मच गया। कैंटीन और टिनसेट नुमा कमरे क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत रही कि मलबा गिरने के दौरान बच्चे बाहर नहीं थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया।स्कूल प्रबंधन ने एसडीएम सहित अन्य विभागों में शिकायत दर्ज कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

रामानास सेवा समिति की ओर से संचालित विद्यालय निदेशक डॉ. प्रभावती द्वाभा ने मुनि की रेती थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके स्कूल से सटाकर अवैध रूप से एक होटल का निर्माण किया गया है। यह गंगा से 200 मीटर के दायरे में आता है। बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:56 बजे बिल्डिंग की सातवीं मंजिल की दीवार अचानक टूटकर विद्यालय के प्रांगण में गिर गई। जिसके कारण शनिवार को विद्यालय बंद करना पड़ा।
विज्ञापन




ऊपर से ईंट और कंक्रीट गिरने से बच्चे बाल-बाल बचे। इस समय बच्चों के नाश्ते का समय था। कुछ बच्चे और स्टाफ रसोई के अन्दर थे। दीवार गिरने से विद्यालय की रसोई और डाइनिंग एरिया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया कि निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से खतरे की आशंका के चलते पहले भी कई बार शिकायत की गई है। लेकिन होटल का अवैध निर्माण लगातार चल रहा है। बताया कि स्कूल में करीब 230 निर्धन बच्चे पढ़ते हैं। जिनकी शिक्षा और खाना-पीना विद्यालय की ओर से निशुल्क दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iबच्चों को खतरा, स्कूल किया बंदI

विद्यालय की निदेशक डॉ. प्रभावती ने बताया कि स्कूल के बराबर में नियमों को ताक पर रखकर बनाई जा रही बहुमंजिला इमारत से बच्चों और स्टाफ को खतरा बना हुआ है। जिसको देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने अवैध इमारत का निर्माण कार्य बंद होने या बच्चों की सुरक्षा का आश्वासन मिलने तक स्कूल को भी पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध जिला विकास प्राधिकरण और एसडीएम नरेंद्र नगर से भी गुहार लगाई गई है।





I
I

Iतपोवन में निर्माणाधीन इमारत से स्कूल परिसर में मलबा गिरने की जानकारी मिली है। इसको लेकर राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा निर्माण को लेकर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है। - देवेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम नरेंद्रनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed