{"_id":"61d0af5d1b0910288d30c1bb","slug":"there-was-a-stir-after-the-body-of-the-rafting-helper-was-found-in-the-vehicle-rishikesh-news-drn400482916","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में राफ्टिंग हेल्पर का शव मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में राफ्टिंग हेल्पर का शव मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। पूर्णानंद पार्किंग में खड़े वाहन में राफ्टिंग हेल्पर का शव मिलने से योगनगरी में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कैलास गेट चौकी पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह कैलास चौकी पुलिस को पूर्णानंद पार्किंग में एक वाहन में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया युवक राफ्टिंग हेल्पर और चंद्रेश्वर नगर में रहता है। एक स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई भोला ने उसकी पहचान जयराम (23) पुत्र जनार्दन गौड़ निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में की। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। मृतक के भाई सुनील ने बताया कि जयराम शुक्रवार सुबह छह बजे घर से नाश्ता कर काम पर निकला था। सुनील ने बताया कि शाम को सात बजे के आसपास उसकी जयराम से फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसके बाद जयराम सुबह तक घर नहीं पहुंचा। सुनील ने बताया कि उसके भाई चेहरे पर चोट और गले में निशान थे। उन्होंने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है। वहीं कैलास गेट चौकी इंचार्ज योगेश पांडेय ने बताया कि रात को युवक ने कुछ साथियों के साथ शराब पी थी। सुबह वह पूर्णानंद पार्किंग में एक वाहन में मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि युवक के साथियों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारण का पता चल पाएगा।