{"_id":"655b9d6ae450d9064709ecd9","slug":"there-was-a-split-in-the-union-of-safari-operators-who-went-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-291361-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संगठन में दो फाड़, राजाजी में शुरू हुई जंगल सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संगठन में दो फाड़, राजाजी में शुरू हुई जंगल सफारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iरोस्टर प्रणाली के विरोध में रविवार को सफारी संचालकों ने बंद कर दिया था मोतीचूर गेट
I
I
I
Iनिदेशक की चेतावनी के बाद एक धड़े ने शुरू किया सफारी संचालनI
राजाजी टाइगर रिजर्व में रोस्टर प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में हड़ताल पर गए सफारी संचालकों की यूनियन में दो फाड़ हो गए। पार्क निदेशक की चेतावनी के बाद यूनियन दो धड़ों में बंट गई है। इसमें एक धड़े ने सोमवार को सफारी वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है। जबकि दूसरे धड़े ने अभी सफारी संचालन से दूरी बनाई है।
राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी का संचालन करने वाली सफारी वेलफेयर एसोसिएशन रोटेशन प्रणाली का विरोध कर रही है। यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने चीला और मोतीचूर रेंज गेट को रविवार को बंद करवा दिया था। जिससे सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पार्क निदेशक साकेत बडोला ने सफारी वेलफेयर एसोसिएशन के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कहा था कि 21 नवंबर तक सफारी संचालन शुरू नहीं होने पर कार्रवाई की जाए। चेतावनी के बाद सफारी संचालन करने वाली यूनियन में दो फाड़ हो गए।
रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया की पार्क निदेशक की चेतावनी के बाद मोतीचूर में सफारी वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े एक धड़े ने सोमवार से जंगल सफारी का संचालन शुरू कर दिया है। जिससे पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि दूसरे धड़े ने अभी सफारी संचालन नहीं किया है। कहा कि यदि दूसरे धड़ा विरोध प्रदर्शन करता है कार्रवाई की जाएगी।