{"_id":"64ea4752c5b38d20c5004604","slug":"there-was-a-heated-argument-with-the-police-during-the-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-231722-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पुलिस ने छीना कांग्रेसियों से पुतला, प्रदर्शनकारियों से तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पुलिस ने छीना कांग्रेसियों से पुतला, प्रदर्शनकारियों से तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला में मुकदमा दर्ज होने के विरोध में सरकार का पुतला दहन करने पहुंचे थे कांग्रेसी
कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
डोईवाला में कांग्रेस के नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दून तिराहा पर प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं के प्रदेश सरकार का पुतला दहन करने से पहले ही पुलिस पुतला छीनकर ले गई। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शनिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति और यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश अध्यक्ष गौरव राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता दून तिराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं पर लगातार मुकदमा दर्ज कर रही है। फर्जी मुकदमे दर्ज कर प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश सचिव सौरभ वर्मा और इमरान सैफी ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन और विपक्ष पर अनेकों मुकदमे किए गए है। फिर भी विपक्ष अपनी आवाज उठाता रहेगा। कांग्रेस डोईवाला के किसानों के साथ है। इस मौके अभय वर्मा, अंशुल रावत, विशाल भारती, विकास असवाल, गौरव जोशी, गौरव झा, अजय पंवार, अनीश पुनिया, हिमांशु कश्यप, गोकुल क्षेत्री, निशांत बागड़ी, अमित राणा, विकास केवट, नितिन मलिक, ध्रुव, सन्नी शर्मा, विजय चौहान, जयराम सेमवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
पहले से सतर्क थी पुलिस
डोईवाला की घटना से सबक लेकर पुलिस सतर्क थी। कुछ दिन पूर्व आंदोलित किसानों ने डोईवाला में सरकार का पुतला फूंका था। जिस पर डोईवाला के तत्कालीन कोतवाल, लालतप्पड़ चौकी प्रभारी और एक दरोगा को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लाइन हाजिर किया गया था। शनिवार को जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला फूंकने की तैयारी करने लगे, पुलिस ने पुतला छीन लिया।
विज्ञापन