फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There is no permanent arrangement for animals

Rishikesh News: निराश्रित पशुओं के लिए नहीं है स्थायी व्यवस्था

Thu, 18 Dec 2025 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 18 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
There is no permanent arrangement for animals
नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित पशु लगातार दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बावजूद निगम अभी तक निराश्रित पशुओं के लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं कर पाया है। वहीं निराश्रित पशु रात को सड़कों पर दूर से दिखाई दें इसके लिए निराश्रित पशुओं के गले पर रिफ्लेक्टर/रेडियम का पट्टे जैसी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाया। शहर की सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को गोशाला में शिफ्ट करने का नगर निगम के पास कोई त्वरित ठोस प्लान नहीं है। जो निराश्रित पशु अलग-अलग क्षेत्रोें की गलियों में घूम रहे हैं उनके किसी एक जगह पर रोकने की योजना नहीं बनाई जा रही है। रात को इन वाहनों के कारण दुर्घटना न हो इसके लिए स्थानीय निवासी इन पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर/रेडियम के पट्टे भी टंकवाने की मांग भी कर चुके हैं। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि नगर निगम की ओर से रायवाला में गोशाला के निर्माण के लिए डीपीआर बना कर शासन को भेजी गई है। यदि किसी क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की संख्या में वृद्धि हुई है तो उन्हें हरिद्वार स्थित गोशाला में भिजवाया जाएगा।दुर्घटना रोकने के लिए निराश्रित पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर पट्टा लगाने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed