{"_id":"64f629d0686e907c230208e4","slug":"there-is-doubt-regarding-the-entry-of-roadways-buses-in-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-238021-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दिल्ली में रोडवेज बसों को प्रवेश नहीं मिला तो बाॅर्डर तक चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दिल्ली में रोडवेज बसों को प्रवेश नहीं मिला तो बाॅर्डर तक चलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी- 20 सम्मेलन के चलते आठ से 10 सितंबर तक बसों का प्रवेश रोकने की संभावना
पर्वतीय क्षेत्रों से जाने वाली टैक्सियां भी बार्डर तक ही जाएंगी
दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली में रोडवेज बसों के प्रवेश को लेकर संशय बना है। रोडवेज मुख्यालय को अभी तक शासन से दिल्ली के लिए बसों का संचालन रोकने का आदेश नहीं मिला है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आठ से 10 सितंबर तक दिल्ली के अंदर बाहरी राज्यों की बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में उत्तराखंड से जाने वाली बसों का संचालन दिल्ली बॉर्डर तक ही होगा। रोडवेज प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं।
उत्तराखंड से दिल्ली तक एसी, डीलक्स और साधारण बस सेवा की 25 सेवाएं चलती हैं। तीन दिन तक दिल्ली के अंदर बाहरी राज्यों के वाहनों के प्रतिबंध होने की बात कही जा रही है। यदि केंद्र सरकार की ओर से कश्मीरी गेट बस अड्डे में रोडवेज बसों को तीन दिन तक रोकने के आदेश दिए जाते हैं तो रोडवेज की बसें, मोहन नगर और कौशांबी बस अड्डे तक जाएंगी। रोडवेज प्रशासन ने इसकी तैयारी कर दी है। बताया जा रहा है कि तीन दिन (आठ, नौ और 10 सितंबर) तक दिल्ली में उत्तराखंड से जाने वाली टैक्सियां भी यूपी बार्डर पर ही रोकी जाएंगी। प्रदेश के श्रीनगर गढ़वाल, गोपेश्वर, पौड़ी, कोटद्वार, देवप्रयाग, देहरादून से कई टैक्सियों का संचालन दिल्ली तक होता है।
नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में जी-20 सम्मेलन प्रस्तावित है। इसको देखते हुए आठ, नौ और 10 सितंबर को बाहरी राज्यों की रोडवेज बसों का दिल्ली में प्रवेश रोकने की बात सामने आ रही है। लेकिन अभी तक बसों का संचालन रोकने के आदेश नहीं मिले हैं। दिल्ली में बसों का प्रवेश प्रतिबंधित होता है तो उत्तराखंड की बसें दिल्ली बार्डर मोहन नगर और कौशांबी तक चलाई जाएंगी। - दीपक जैन, जीएम (संचालन) रोडवेज मुख्यालय