{"_id":"ea095d0e78bad594dfaf98d645a673ea","slug":"theft-of-laguage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में दोस्ती की और बैग लेकर चंपत हो गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में दोस्ती की और बैग लेकर चंपत हो गए
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस अड्डा परिसर से एक शातिर दंपति तीर्थनगरी घूमने आए एक विदेशी का सामान लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फ्रांसीसी नागरिक सरगे पॉल योलेंडे इमाइल डोके ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार शाम वह दून से ऋषिकेश के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ।
विज्ञापन
बस में उसकी सीट पर बैठे सहयात्री एक दंपति ने उससे दोस्ती कर ली। सफर में बातचीत करते हुए वे ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पहुंचे। यहां बस से उतरने के बाद दंपति उसे एक दुकान पर चाय पीने के लिए ले गए। उन्होंने विदेशी नागरिक से कहा कि उसे कोई काम है तो निपटा ले तब तक हम यहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विदेशी ने बताया कि उसे किसी दस्तावेज की फोटो कापी करानी थी। लिहाजा वह दंपति पर विश्वास कर अपना बैग उनके पास छोड़कर समीप की दुकान पर फोटो कापी कराने चला गया। वापस लौटा तो दंपति और उनके दो बच्चे गायब मिले। उसका बैग भी मौके पर नहीं था। पीड़ित ने बताया कि आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। बताया कि बैग में लैपटॉप, कपड़े, किताबें और अन्य सामान था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।