Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The wedding season brings a surge in the markets

Rishikesh News: शादी सीजन में बाजारों में बढ़ी रौनक पारंपरिक साड़ियाें की हाे रही मांग

Tue, 25 Nov 2025 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The wedding season brings a surge in the markets
02 शादी विवाह के अवसर पर बाजरों से साड़िया खरीदती महिलाए।संवाद
- पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे
विज्ञापन

ऋषिकेश। शादी-विवाह के सीजन में तीर्थनगरी के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। महिलाएं पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों वाली साड़ियों की व्यापक खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में इस बार आकर्षक वेरायटी और नए फैशन ट्रेंड वाली साड़ियां ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं। थोक कपड़ा व्यापारी बलराम अरोड़ा ने बताया कि शादी का सीजन शुरू होते ही महिलाएं परिवार और रिश्तेदारों के लिए खरीदारी करने पहुंच रही हैं। कपड़ा व्यापारी सूरज प्रकाश के अनुसार शादी-विवाह के अवसर पर गढ़वाल क्षेत्र की पारंपरिक पसंद डोला सिल्क, बनारसी जरी वर्क, कांजीवरम, क्रेप सिल्क और मैसूर सिल्क जैसी साड़ियों की मांग बढ़ी है। वहीं, युवतियां अपने लिए प्लेन सिल्क साड़ी, नए डिजाइनर्स सिल्क कलेक्शन, लहंगा-चोली और डायमंड जर्क वर्क जैसी आधुनिक डिजाइन वाली साड़ियों की ओर अधिक आकर्षित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले कलकत्ता हैंडवर्क, बंधेज और कोशा सिल्क जैसी विशेष वेरायटी की साड़ियां खूब बिकती थीं लेकिन इस बार ये कलेक्शन लगभग बाजार से गायब हो चुके हैं। सूरज प्रकाश ने यह भी बताया कि दो वर्ष पहले तक शादी सीजन में लगभग 90 फीसदी तक दुकानदारी हो जाती थी, लेकिन इस वर्ष बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने इसका प्रमुख कारण शहर में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन शोरूम और ई-कॉमर्स खरीदारी को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed