{"_id":"644ed117d2f20661ec0cd097","slug":"the-weather-took-a-turn-the-temperature-dropped-due-to-drizzling-rain-rishikesh-news-c-5-1-144531-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मौसम ने ली करवट, रिमझिम बारिश से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मौसम ने ली करवट, रिमझिम बारिश से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में छाए बादल और शाम को हुई रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। मौसम परिवर्तन होने से लोगों को गरमी से निजात मिली। गंगा घाट और तटों पर पर्यटक व स्थानीय लोगों की चहलकदमी दिखी।
रविवार सुबह से ही आसमान में हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे। आसमान में कभी धूप और कभी बादल छाए रहे। इस जद्दोजहद के बीच दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। शाम करीब चार बजे रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई। रिमझिम बारिश होने से हल्की ठंड का एहसास हुआ। कई लोगों ने अपने घरों के एसी बंद कर दिए। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, त्रिवेणी घाट, आस्था पथ, मुख्य बाजार में स्थानीय लोग और पर्यटकों की चहलकदमी देखने को मिली।
मौसम बिगड़ने से किसानों के माथे पर पड़ा बल
डोईवाला। मौसम का मिजाज बिगड़ने से गेहूं उत्पादक किसानों के माथे पर बल पड़ गया हैं। रविवार को दोपहर बाद बारिश आने से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होने की आंशका है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। देर अपराह्न में डोईवाला में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। हालांकि, देर शाम तक तेज बारिश नहीं आई लेकिन आसमान पर काले बादल छाए रहने से किसानों के माथे पर बल पड़ गया। बता दें कि डोईवाला विकासखंड में 1400 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल की बुवाई हुई थी। विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक 60 प्रतिशत से अधिक गेहूं की कटाई हो चुकी है। किसान बहुत तेजी से गेहूं की फसल निकाल रहे हैं। रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने से नुकसान की आंशका से भयभीत हो रहे हैं।सिमलास ग्रांट के उमेद वोरा और झबरावाला के किसान रणजोध सिंह ने बताया कि इन दिनों काफी किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी हुई है। बेमौसम की बारिश से फसल को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने बताया कि बारिश से कटी फसल को नुकसान पहुंचता है।
बारिश से गेहूं किसान परेशान
जौलीग्रांट। रविवार शाम को हुई बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र में अभी गेहूं कटाई की जा रही है। काफी गेहूं खेतों में खड़ा है। किसानों को बारिश से गेहूं की फसल खराब होने का डर सता रहा है। खेतों में तैयार खड़ी फसल पर बारिश का बुरा असर पड़ सकता है। किसान आदेश कृषाली ने कहा कि अभी भी खेतों में गेहूं की काफी फसल खड़ी है। जो बारिश से प्रभावित हो सकती है। कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने कहा कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की अपेक्षा खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल के अधिक प्रभावित होने की आशंका है।