{"_id":"68d45c3bd1da7bf9d4060ba3","slug":"the-wait-is-over-for-river-rafting-enthusiasts-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-132414-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रिवर राफ्टिंग के शौकीनों का इंतजार हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रिवर राफ्टिंग के शौकीनों का इंतजार हुआ खत्म
विज्ञापन
तकनीकी टीम के साथ गंगा में राफ्टिंग करते रिवर गाइड। स्रोत वीडियोग्रैफ।
ऋषिकेश। रिवर राफ्टिंग के शौकीनों का इंतजार अब खत्म हो गया है। 27 सितंबर से गंगा में रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा। तकनीकी टीम ने मरीन ड्राइव से लेकर खारास्रोत मुनि की रेती तक गंगा नदी में रेकी की।
अभियान में रिवर गाइडों के अलावा पर्यटन विभाग, आईटीबीपी शिवपुरी, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। बुधवार को 10 क्याकर्स, छह राफ्टों के साथ करीब 30 लोगों ने मरीन ड्राइव से लेकर खारास्रोत मुनि की रेती तक गंगा नदी में रेकी की। रेकी के दौरान टीम को गंगा का जलस्तर सामान्य लगा है। टिहरी के जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि तकनीकी टीम की ओर से रेकी करने के बाद निर्णय लिया गया है कि 27 सितंबर से गंगा में रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा।
टीम में आईटीबीपी शिवुपरी के निरीक्षक बैंनजोत, वन विभाग से दुर्लभ सिंह भंडारी, अरविंद और धर्मेंद्र नेगी आदि शामिल रहे। संवाद