फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The two-day Ganga Mahotsav organized by Shri

Rishikesh News: शत्रुघ्न घाट पर दो दिवसीय गंगा महोत्सव शुरू

Sat, 09 Dec 2023 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The two-day Ganga Mahotsav organized by Shri
Iछात्रों ने किया सुंदर देव डोली नृत्य प्रस्तुतI
विज्ञापन


श्री गंगा गोसेवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय गंगा महोत्सव शत्रुघ्न घाट मुनि की रेती में शुरू हुआ। पद्मश्री इंदिरा उदयाना, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, लक्ष्मण मंदिर के महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य और नगर पालिका मुनि की रेती के निवर्तमान अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत के बाद श्री दर्शन महाविद्यालय के छात्रों की ओर से सरस्वती वंदना और सामूहिक संस्कृत गीत प्रस्तुत किया गया। भारत योग स्पोर्ट्स फेडरेशन की छात्राओं की ओर से योग की प्रस्तुति दी गई। श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने उत्तराखंड की देव डोली संस्कृति पर आधारित सुंदर देव डोली नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन




इसके साथ ही इंडोनेशिया के कलाकारों ने भी सुंदर प्रस्तुतियां दी। ऋषिकेश के कलाकार प्रकाश जयसवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। श्री गंगा को सेवा समिति के अध्यक्ष महंत मनोज प्रपन्नाचार्य एवं सचिव श्री रामबल्लभ भट्ट ने आए हुए सभी पूज्य संतों का स्वागत किया। श्री शत्रुघ्न मंदिर में राम मंदिर से आए हुए अक्षत कलश का भी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। इस अवसर पर बशीधर पोखरियाल, संजय शास्त्री, सुभाष चंद्र डोभाल, मनमोहन शर्मा, सुनील कपरुवाण, अशोक क्रेजी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed