{"_id":"6575fe577b77a513c80fc636","slug":"the-two-day-ganga-mahotsav-concluded-with-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-304889-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गंगा महोत्सव में रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गंगा महोत्सव में रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iरविवार को मुनि की रेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर आयोजित किया गया महोत्सवI
रविवार को मुनि की रेती स्थित शत्रुघ्न घाट में श्रीगंगा गोसेवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय गंगा महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास, पद्मश्री इंदिरा उदयाना महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने दीप प्रज्वलन कर किया।
श्रीदर्शन महाविद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मेघा मैनी और नेहा मैनी ने उड्डीसी क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने सुंदर नृत्य से कार्यक्रम में समा बांधा। जैसमिन कौर एवं इंडोनेशिया के कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और इंडोनेशिया की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुति दी।
भजन गायक यूआईपीएस योग एकेडमी के छात्रों ने सामूहिक योग की प्रस्तुति दी। मनन द्विवेदी ने भी भजनों की प्रस्तुति दी महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास एवं महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीशत्रुघ्न घाट पर यह अद्भुत कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्थानीय प्रतिभाओं को उभरने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्रीगंगा गोसेवा समिति के अध्यक्ष महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने कहा कि आज शत्रुघ्न घाट से पूरे विश्व में मां गंगा की आरती के माध्यम से आध्यामिकता का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शिव कुमार अग्रवाल, रमेश उनियाल, सचिन पैन्यूली, मनमोहन शर्मा, सुनील कपरुवान, दरम्यान सिंह रावत, भानु मित्र शर्मा, डॉ.सुनील थपलियाल, घनश्याम नौटियाल, मधुलिका द्विवेदी, सुशीला सेमवाल, बीना जोशी ,उद्योगपति दिलीप सरोली सुरेंद्र भंडारी, पंकज भट्ट, विजय बिष्ट, आचार्य शांति प्रसाद मैठाणी, हरिचरण सिंह राजेंद्र कुकरेती, सरोज कुकरेती उपस्थित थे।