फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The trap built over the drain near the railway underpass

Rishikesh News: हाईवे पर नाले के ऊपर बनीं रेलिंग टूटी, हादसे का खतरा

Mon, 26 Feb 2024 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
The trap built over the drain near the railway underpass
Iसड़क भी होने लगी क्षतिग्रस्त, रेलिंग की मरम्मत नहीं होने से लोगों में आक्रोशI
विज्ञापन




हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर रायवाला में रेलवे अंडरपास के समीप नाली के ऊपर बना जाल क्षतिग्रस्त हो गया है। जाल क्षतिग्रस्त होने से हादसे का खतरा बना है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी क्षतिग्रस्त जाल को ठीक करने को तैयार नहीं हैं।



करीब एक सप्ताह दिन पहले एक ट्रक हाईवे से अनियंत्रित होकर नाली पर बनी रेलिंग को तोड़ता हुआ उसमें फंस गया था। इससे हादसे में नाले के ऊपर लगाई गई रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। एनएचएआई के इंजीनियरों ने भी इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। लेकिन आज तक क्षतिग्रस्त रेलिंग ठीक नहीं हो पाई। इस मार्ग पर रात दिन वाहनों का दबाव रहता है। उक्त स्थान पर नाले के ऊपर बने जाले के उखड़ने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर पड़े पत्थर वाहनों से टायर से टकराकर दूसरे वाहनों पर लग रहे हैं।
विज्ञापन






Iरायवाला में रेलवे अंडरपास के पास नाले के ऊपर बनीं रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। जल्द ही रेलिंग को ठीक कराया जाएगा। - एआर कृष्ण शर्मा, एई, एनएचएआई, देहरादून क्षेत्रI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed