फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The tire of a moving roadways bus came off, costing the lives of 30 passengers

Rishikesh News: रोडवेज की चलती बस का टायर निकला, 30 यात्रियों की जान पर बन आई

Fri, 16 Dec 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The tire of a moving roadways bus came off, costing the lives of 30 passengers
ऋषिकेश से पांडुकेश्वर जा रही रोडवेज की चलती बस का टायर निकल गया। गनीमत रही कि इसमें बैठीं 30 सवारियां सुरक्षित रहीं। अचानक बस रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद यात्रियों ने प्राइवेट बसों से आगे की यात्रा की। इस हादसे से रोडवेज बसों की मरम्मत पर एक बार फिर सवाल उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश से सुबह साढ़े पांच बजे बस पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को कर्णप्रयाग से एक किमी पहले सुबह साढ़े 10 बजे बस संख्या (यूके 07पीए- 3284) का बैरिंग टूट गया और कंडक्टर साइड का टायर निकल गया। अचानक बस रुकने से सवारियां डर गईं। उन्होंने अपने टिकट का बाकी पैसा वापस मांगा और आगे की यात्रा दूसरी बस से की।
विज्ञापन

इससे पहले भी थम चुके हैं बसों के पहिये
नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में भी ऋषिकेश डिपो की रोडवेज की बसें रोज रास्ते में खराब हो रहीं थी। कुछ दिन से बसों की मरम्मत सही तरीके से होने के बाद बसों को रास्ते में खराब होना थम गया है। यात्रियों का कहना है कि यदि बस अपनी गति से चल रही होती तो बस अलकनंदा नदी में गिर सकती थी। रोडवेज सूत्रों की मानें तो पर्वतीय रूट पर नई बसों को भेजने के आदेश हैं लेकिन नई बसों की मरम्म्मत के चलते पुरानी बसों को रूट पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की मरम्मत को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। मुख्यालय से डिपो को पार्ट्स भेजे जा रहे हैं। बस के टायर का बैरिंग टूटा है। ऐसा क्यों हुआ इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। - दीपक जैन, महाप्रबंधक (संचालन), उत्तराखंड परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed