फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The 'third eye' will always keep an eye on the prisoners in jails.

Rishikesh News: जेलों में बंद कैदियों पर हर वक्त रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर

Thu, 21 Mar 2024 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The 'third eye' will always keep an eye on the prisoners in jails.
पहाड़ी जनपदों की जेलों में बंद कैदियों की हर गतिविधियों पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। इसके लिए इन जनपदों के जिला कारागारों में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैंं। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में कैमरे लगाए जाने का कार्य शुरू किया गया था जो अब पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन




राज्य के गृह विभाग के निर्देश पर राज्य भर के कारागारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पौड़ी, टिहरी व चमोली के जिला कारागारों में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए विद्युत यांत्रिकी खंड लोनिवि ऋषिकेश को कार्यदायी संस्था बनाया गया था।
विज्ञापन


संस्था ने पिछले वर्ष अक्तूबर माह से कार्य शुरू किया था। इन तीनों जेलों में करीब दो करोड़ से अधिक की लागत से उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे बैरक, लॉबी, जेल की दीवारों के आसपास व कॉमन एरिया आदि में लगाए जाने थे। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया के पौड़ी जेल में 42, चमोली जेल में 71 व टिहरी जेल में 102 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य पूर्ण हो गया है। इन कैमरों ने रिकार्डिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन कैमरों में 90 दिन की फुटेज रिकॉर्ड रहेगी। कैमरे लगाने के दो वर्ष बाद तक कार्यदायी संस्था देखरेख व मरम्मत का कार्य करेगी। बताया कि उच्च गुणवत्ता वाले एक सीसीटीवी कैमरे की कीमत करीब 40 हजार से अधिक है।




- पिछले वर्ष अक्तूबर माह से कैमरे लगाए जाने का कार्य शुरू किया गया था। अब कार्य पूर्ण हो गया है। दो साल तक देखरेख व मरम्मत की जिम्मेदारी भी कार्यदायी संस्था की ही रहेगी। - पंकज नयाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत यांत्रिक खंड लोनिवि ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed