फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The sun was not visible the whole day and in the evening

Rishikesh News: शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, दूसरे दिन भी नहीं दिखा सूरज

Wed, 29 Nov 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The sun was not visible the whole day and in the evening
Iदिन में बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीद बढ़ी, शाम को रही सुनसानीI
विज्ञापन


दूसरे दिन भी आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। पूरे दिन सूरज नहीं दिखा और शाम को शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ाई। ठंड से बचाव के लिए लोग बाजारों में ऊनी कपड़े खरीदते नजर आए। सामान्य दिनों की तुलना में शाम को जल्दी बाजारों में सुनसानी छा गई।


रविवार से अचानक मौसम बदल गया है। बादल छाने से सूरज नहीं दिख रहा है। सुबह-शाम ठंडी हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। सोमवार को सुबह से काफी ठंड रही। शाम को शीतलहर चली और बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम दिखी। दोपहर में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। सुबह से ही घाट रोड, क्षेत्र रोड, मेन बाजार, गोल मार्केट, लाजपत राय रोड, मुखर्जी मार्ग, रेलवे रोड पर लोगों की भीड़ लगी रही। स्थानीय व्यापारी पवन गुप्ता ने बताया कि सर्दी शुरु होते ही ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। वहीं, मूंगफली और गजक, रेवड़ी भी खूब बिक रही हैं। फुटपाथों पर लोग ओपले और लकड़ी जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed