{"_id":"66d665c7a8b19455110ec989","slug":"the-strong-water-flow-caused-damage-to-the-crematorium-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-492023-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: तीव्र जलप्रवाह ने श्मशान, हाथीरोधी दीवार व नहरों को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: तीव्र जलप्रवाह ने श्मशान, हाथीरोधी दीवार व नहरों को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन
देर रात मूसलाधार बारिश से सुसवा नदी का जलस्तर बढ़ गया। तीव्र जलप्रवाह ने नांगल बुलंदावाला क्षेत्र में श्मशान घाट, हाथीरोधी दीवार और सिंचाई की नहरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। विभाग की ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर नदी की जलधारा को मोड़ा जा रहा है। साथ ही पानी बाहर न निकले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
देहरादून में बारिश होने से सुसवा नदी उफान पर आ गई। तीव्र जलप्रवाह ने दूधली के नांगल बुलंदावाला क्षेत्र में श्मशान घाट को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। सिंचाई के लिए बनाया गया पानी का बांध और जिला पंचायत की सड़क क्षतिग्रस्त कर दी।
इसके अलावा राजाजी टाइगर रिजर्व की हाथीरोधी दीवार और सिंचाई विभाग की लगभग 50 मीटर नहर क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद सुसवा नदी का रुख बदल गया है। जिससे नदी के समीपवर्ती क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी गौरव चौधरी ने कहा कि नदी का तल काफी ऊंचा उठ गया है। ऐसे में नदी में भारी जलराशि आने पर पानी आबादी क्षेत्र में घुसने की आंशका है। सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उमेद वोरा ने बताया कि प्रशासन को पूर्व में अवगत करा दिया गया था। लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से नुकसान उठाने को विवश होना पड़ रहा है। किसान सैनिक एकता मंच के महासचिव दरपान वोरा, भाजपा नेता ललित पंत, प्रदीप कुमार, पवन लोधी, संजय कुमार, राजेश गुरूंग और अंकित आदि ने समस्या के निदान की मांग की।
सुसवा नदी की बाढ़ से तीन ग्राम पंचायतों को खतरा
कांग्रेस के एससी विभाग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम डोईवाला को ज्ञापन देकर दूधली क्षेत्र में सुसवा नदी की बाढ़ से तीन ग्राम पंचायतों पर खतरे के संबंध में आगाह किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि देर रात सुसवा नदी ने काफी नुकसान पहुंचाया है। अब नदी का रुख आबादी की ओर हो रहा है। समय रहते ठोस उपाय नहीं किए गए तो सुसवा की बाढ़ से तीन पंचायत जिसमें नांगल बुलंदावाला, नांगल ज्वालापुर और सिमलास ग्रांट को नुकसान होगा। ज्ञापन देने वालों में तेजपाल सिंह, हरदयाल सिंह, बलबीर सिंह आदि शामिल रहे।
-- -
वर्जन
- सुसवा नदी ने नांगल बुलंदावाला क्षेत्र में श्मशान घाट, हाथीरोधी दीवार और सिंचाई की नहरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। विभाग की ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर नदी की जलधारा को मोड़ा जा रहा है। साथ ही पानी बाहर न निकले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। - वाईपी देवराड़ी, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग
-- -
- नांगल बुलंदावाला क्षेत्र में सुसवा नदी में आए भारी मात्रा में पानी ने नुकसान पहुंचाया है। जिसका मौका मुआयना कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। - सोहन सिंह रांगड़, तहसीलदार डोईवाला