फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The road of Rawat village of the development block

Rishikesh News: चार माह से बंद है रावत गांव की सड़क, ग्रामीण परेशान

Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The road of Rawat village of the development block
Iबरसात में सड़क पर जगह-जगह आया मलबा आज तक नहीं हुआ साफ
विज्ञापन

I

Iग्रामीणों को एक किलोमीटर करनी पड़ रही पैदल आवाजाहीI



विकासखंड के रावत गांव की सड़क मलबा आने से चार माह से बंद है। इससे ग्रामीण एक किमी पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद जिला पंचायत पौड़ी सड़क को नहीं खुलवा पा रहा है।



जुलाई में भारी बारिश के कारण रावत गांव की सड़क पर मलबा आ गया, जिससे मार्ग बंद हो गया। रावत गांव के लिए यह सड़क 2021 में बणचूरी भरपूर मोटर मार्ग से काटी गई थी। तब से ग्रामीण टैक्सी से आवाजाही करने लगे। लेकिन चार माह से मलबा साफ न होने से लोगाें को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। रावत गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर मोहन सिंह रावत ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना जिला आपदा केंद्र और तहसील प्रशासन को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन के आदेश पर पट्टी उदयपुर मल्ला-दो पटवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिला प्रशासन को भेजी जांच रिपोर्ट में बताया कि इस मार्ग पर कई जगह पर मलबा है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव विनोद डबराल ने बताया कि आपदा मद से बजट आते ही मलबा हटाकर सड़क को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iरावत गांव में चार माह से बंद सड़क को खाेलने के लिए जिला पंचायत के बजट नहीं है। बजट मिलने के बाद सड़क का मलबा साफ कराया जाएगा। - सुदर्शन सिंह रावत, अभियंता जिला पंचायत पौड़ीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed