{"_id":"6182cfb87d4d4a692c493751","slug":"the-rights-of-panda-priests-will-be-protected-rishikesh-news-drn395234550","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडा पुरोहितों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे, सुझावों को शासन को भेजेगी समिति.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडा पुरोहितों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे, सुझावों को शासन को भेजेगी समिति.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। देवस्थानम बोर्ड के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के चंद्रभागा पुल स्थित कार्यालय में पहली बोर्ड बैठक आयोजित हुई। उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहरकांत ध्यानी ने कहा कि समिति में पंडा पुरोहितों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। पंडा पुरोहितों की ओर से जो भी सुझाव आएंगे उन्हें शासन को भेजा जाएगा।
पहले दिन समिति के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का परिचय कराया। मनोहरकांत ध्यानी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के विषय में तीर्थ पुरोहितों के सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के संबंध में सभी पक्षकारों के सुझाव लिए जा रहे हैं, कोई पक्ष अपना सुझाव रख सकता है। 25 अक्टूबर को उच्च स्तरीय समिति अपनी एक अंतरिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप चुकी है। जैसे-जैसे तीर्थ पुरोहितों-हक हकूक-धारियों की तरफ से सुझाव आएंगे उसी आधार पर सभी पक्षों के हित एवं अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु समिति अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी। किसी के अधिकारों का हनन नहीं होगा। बैठक में उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों को देवस्थानम एक्ट की छाया प्रतियां दी गई। जिसका अध्ययन कर सदस्य आगामी बैठक में अपनी राय रखेंगे। अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत ने बताया कि आज सदस्यों ने अपने सुझाव समिति के समक्ष रखें। जल्द ही दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में उच्च स्तरीय समिति के सदस्य संजय शास्त्री, विजय कुमार ध्यानी, राजस्वरूप उनियाल, अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत, देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, वीरेंद्र उनियाल, नरेंद्र शर्मा, अमित राणा आदि थे।