{"_id":"6a43e441b0c11f638f09e9c9","slug":"the-rain-brought-smiles-to-the-farmers-dejected-faces-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-143264-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बारिश होने से किसानों के उदास चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बारिश होने से किसानों के उदास चेहरे खिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। सोमवार और मंगलवार के दिन क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों के उदास चेहरे खिल उठे हैं। वहीं आम लोगों को भी बारिश से उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। क्षेत्र में 12 जून को बारिश हुई थी। उसके बाद करीब 16 दिनों बाद सोमवार को बारिश हुई। एयरपोर्ट मौसम विभाग द्वारा सोमवार को 26.8 मिमी और मंगलवार को 16.2 मिमी, कुल 43 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिससे किसानों और आम लोगों दोनों को लाभ मिला है।
किसान आलोक चंदेल ने बताया कि बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं। लेकिन रोपाई लगाने के लिए अभी और बारिश की आवश्यकता है। किसानों की नर्सरी में धान की पौध काफी बड़ी हो चुकी है। जिसे जल्द ही खेतों में लगाया जाना जरूरी है। किसान पंकज पुंडीर ने बताया कि बारिश के देर से होने के कारण धान की रोपाई में करीब एक हफ्ते का विलंब हुआ है। जौलीग्रांट और आसपास के अधिकांश किसानों ने धान की रोपाई अब तक नहीं लगाई है। बारिश होने के बाद किसान अब रोपाई लगाने के बारे में सोच रहे हैं। बारिश धान और दूसरी खरीफ की फसलों के लिए काफी जरूरी होती है।