फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The post of Regional Youth Welfare Officer is vacant

Rishikesh News: क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी का पद रिक्त, कार्य हो रहे हैं प्रभावित

Sat, 18 Jan 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 18 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The post of Regional Youth Welfare Officer is vacant
विकासखंड मुख्यालय में बीते दो वर्ष से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन सहित कई अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड यमकेश्वर में तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नितिन रावत की बीते दो वर्ष पूर्व आकस्मिक मौत हो गई थी। तब से विकासखंड मुख्यालय में उक्त पद रिक्त चल रहा है। जबकि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व निवासी पद पर तैनाती के लिए कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दुगड्डा विकास खंड के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिन कश्यप को दी गई है। सचिन सप्ताह में तीन दिन यहां आते हैं। लेकिन राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के चलते बीते दो माह से वह यहां नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंड में क्षेत्रीय युवा अधिकारी की नियमित नियुक्ति न होने से ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं, पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाना और उनकी उपस्थिति का ब्योरा रखना, महिला मंगल दल व युवा मंगल दलों का गठन एवं पंजीकरण आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


---

- यमकेश्वर विकासखंड में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जल्द नियमित नियुक्ति कर दी जाएगी। - रविंद्र फोनिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed