फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The police will keep a close watch on social media.

Rishikesh News: कांवड़ मेले में सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Mon, 27 Jul 2026 08:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 27 Jul 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
The police will keep a close watch on social media.
भ्रामक पोस्ट से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

तीन जिलों की पुलिस को एडीजी ने दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन व आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी जनपद के कांवड़ मेला क्षेत्र में ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने और भ्रामक सूचनाओं के जरिये सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीदेव सुमन विवि के विवेकानंद सभागार में ब्रीफिंग में अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और वाहनों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट और उसकी संवेदनशीलता की पूरी जानकारी रखें। श्रद्धालुओं के साथ संयमित और मधुर व्यवहार करते हुए उनका मार्गदर्शन करें। चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार्क कराया जाए और वहां आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने देहरादून, पौड़ी और टिहरी पुलिस को आपसी समन्वय से भीड़ एवं यातायात प्रबंधन करने के निर्देश दिए। नीलकंठ मंदिर में भीड़ बढ़ने की स्थिति में पहले से निर्धारित डायवर्जन प्लान के अनुसार यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। वहीं कांवड़ मार्ग पर लगने वाली अस्थायी दुकानों और बाहर से व्यवसाय के लिए आने वाले लोगों का विधिवत सत्यापन करने को भी कहा गया।

---
छोटी घटना को बड़ा रूप लेने से रोकें
पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मेले में छोटी-छोटी घटनाएं कई बार बड़ा रूप ले लेती हैं, इसलिए किसी भी विवाद की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, ताकि मौके पर ही उसका समाधान किया जा सके। बारिश को देखते हुए पुलिसकर्मियों को छाता और बरसाती साथ रखने के निर्देश भी दिए गए। ब्रीफिंग में एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार और एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे टिहरी समेत तीनों जिलों में तैनात पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed