फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The MLA laid the foundation stone for the road.

Rishikesh News: विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

Tue, 14 Jul 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 14 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The MLA laid the foundation stone for the road.
विधानसभा के मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के धर्मूचक गांव में सोमवार को 4.90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। कहा कि विधानसभा के सभी गांवों में सड़कों का नया निर्माण पूरी प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन

धर्मूचक गांव में आयोजित कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने सड़क निर्माण के लिए आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि सड़क का पक्का निर्माण होने पर आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विकास कार्य पूरी प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाबू ने कहा कि ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग काफी समय से उठा रहे थे। उन्होंने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने में सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में पंकज शर्मा, संजीव कुमार, पिंकी देवी, बख्तावर सिंह, संजय सिंह, नितिन लोधी, रोहित कुमार, जसमीत सिंह, संदीप पाल और तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed