फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The MLA announced the provision of 600 lights.

Rishikesh News: विधायक ने 600 लाइट देने की घोषणा की

Mon, 13 Jul 2026 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
The MLA announced the provision of 600 lights.
फोटो
विज्ञापन

ऋषिकेश। कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 600 स्ट्रीट लाइट विधायक निधि से देने की घोषणा की। विधायक ने बताया कि यह लाइटें विभिन्न जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र में स्थापित की जाएंगी, जिससे गांवों में रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। जिला पंचायत सदस्य को 10 लाइट, प्रत्येक ग्राम प्रधान को 20 लाइट, क्षेत्र पंचायत सदस्य को 10 लाइट और पंचायत सदस्य को 5 लाइट प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था से न केवल लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस अवसर पर दिव्या बेलवाल, सागर गिरी, राजेश जुगलान, शैलेंद्र रांगड़, ज्योति सेमवाल, सविता नेगी, नवीन लाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed