{"_id":"67c75d189422220e9607541c","slug":"the-missing-dog-was-reported-in-the-police-station-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-633663-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कोतवाली में कराई कुत्ते की गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कोतवाली में कराई कुत्ते की गुमशुदगी दर्ज
Wed, 05 Mar 2025 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
28 ए वंदेमातरम सदन, सुभाष बनखंडी ऋषिकेश निवासी जितेंद्र पाल पाठी पुत्र शिवचरण पाल ने कोतवाली में कुत्ते के चोरी होने की शिकायत की है। पुलिस को अवगत कराया कि उनका एक कुत्ता जो हस्की नस्ल का है, जिसका नाम ट्विटर और रंग काला और सफेद है, चार मार्च को सुबह गायब हो गया है। काफी खोजबीन करने पर नहीं मिल पा रहा है। घर में लगे कैमरा से देखा गया कि चार मार्च सुबह 9:50 बजे एक लड़का कुत्ते को कुछ खिलाकर उसे पट्टा बांधकर ले जा रहा है। आशंका है कि कुत्ते को चोरी करके कहीं ले जाया गया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस ने जल्द इस ओर कार्रवाई करने की मांग की है।