{"_id":"64e508df92f14852e00514e4","slug":"the-meeting-was-held-under-the-voter-chetna-maha-abhiyan-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-228746-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भाजपा वोटर चेतना महाअभियान से गिनाएगी सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भाजपा वोटर चेतना महाअभियान से गिनाएगी सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन
विज्ञापन
23 अगस्त को डोईवाला और 24 अगस्त को ऋषिकेश में बूथ समिति प्रशिक्षण होगा
रेलवे रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम के तहत बैठक हुई। जिसमें 23 अगस्त को डोईवाला विधानसभा और 24 अगस्त को ऋषिकेश विधानसभा में बूथ समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्णय लिया गया।
मंगलवार को हुई बैठक में जिला प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ के वोटर को विश्वास में लाने का प्रयास करना है। सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ भी बताना है। जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ने कहा कि बूथ मजबूत हो तो चुनाव में जीत सुनिश्चित हो जाती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ लेवल पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें।
विज्ञापन
कहा कि 27 अगस्त को पंच परमेश्वर समिति के कार्यकर्ता हरिद्वार में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के चुनाव संबंधी निर्देशन में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी कार्यकर्ताओं को विचलित करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को अपने इरादों को मजबूत रखते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर राजेंद्र तडियाल, दीपक धमीजा सहित सभी मंडल अध्यक्ष व संबंधित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन