फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The mayor inaugurated the ISBT vending zone

मेयर ने आईएसबीटी वेंडिंग जोन का किया उद्घाटन

Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
The mayor inaugurated the ISBT vending zone
आईएसबीटी में वेंडिंग जोन का शिलान्यास करतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजना के तहत आईएसबीटी स्थित वेंडिंग जोन में खोखाधारकों को खोखा मिलने शुरू हो गए हैं। मेयर ने अनिता ममगाईं ने दूसरे वेंडिंग जोन में दो खोखों का लोकार्पण किया। अवसर पर मेयर ने कहा कि तीन महीने में सभी 250 वेंडरों को खोखा आवंटित किए जाएंगे। एक साल पहले नगर निगम ओर से बोर्ड बैठक में खोखा व्यवसायियों को खोखा आवंटित करने को लेकर प्रस्ताव पास किया गया था। फरवरी में शहर के अलग-अलग स्थानों पर छह वेंडिंग जोन स्थापित करने पर सहमति बनीं थी। जिसमें एक वेंडिंग जोन बालाजी बगीचा वजूद में आ चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेयर अनिता ममगाईं ने दो खोखों का रिबन काटकर दूसरे वेंडिंग जोन का उद्घाटन किया। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि दूसरे वेंडिंग जोन में 250 खोखा व्यवसायियों को खोखा आवंटित किए जाएंगे। इन खोखों पर सोलर कनेक्शन, बिजली की फिटिंग, फर्नीचर और रैक दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खोखा आवंटित होने से बस अड्डे पर बसों ट्रकों की डेंटिंग पेंटिंग और अन्य कामों में लगे लोगों को अपना खोखा मिलेगा। इस योजना के योजना के तहत खोखा व्यवसाईयों को बैंक ऑफ बड़ोदा से ऋण स्वीकृत कराया गया। प्रत्येक खोखाधारक की ओर से 70 हजार रुपये नकद जमा कराए गए। उसके बाद 1.80 लाख का लोन नौ प्रतिशत वार्षिक की दर से दिया गया है। लघु व्यापारी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कहा कि पूर्व में उनके खोखों को कभी भी ध्वस्त कर दिया जाता था, स्थाई ठिकाना न मिलने के कारण वह हर समय असमंजस की स्थिति में रहते थे, लेकिन अब स्थाई खोखा मिलने के बाद खोखा स्वामी आसानी से अपना रोजगार करेंगे। राघव नेगी ने कहा कि वह 40 साल से यहां पर काम कर रहे हैं लेकिन हर संभव विभागों की ओर से जगह खाली करवाने का डर लगा रहता था। बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रबंधक सुषमा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की ओर से जब खोखाधारकों को खोखा स्थापित करने के लिए लोन दिए जाने की बात की गई तो वह तुरंत साइट बिजिट करने के लिए बैंक और निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंची और ऋण स्वीकृत करा दिया। अब योजना वेंडिंग जोन में खोखा स्थापित करने की मूर्त रूप लेने लगी है।
विज्ञापन

इस अवसर इस सहायक नगर आयुक्त एलम दास, जेई आनंद मिश्रवाण, कर अधीक्षक रमेश रावत, एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला, पुरुषोत्तम जोशी, एसआई धीरेंद्र सेमवाल, एसआई अभिषेक मल्होत्रा, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद प्रदीप कोहली, अनिता रैना,लक्ष्मी रावत, कमलेश जैन, अनिता प्रधान, रवि शर्मा, राजपाल ठाकुर, नरेश खैरवाल,आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed