{"_id":"64f62b9b159259b1f2089ae4","slug":"the-marxist-communist-party-demonstrated-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-238036-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: माकपा कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: माकपा कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई, बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा, आपदा प्रभावितों को मदद पहुंचाने की मांग
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध और आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को माकपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी आदि कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। माकपा जिला सचिव राजेन्द्र पुरोहित ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जिससे आम तबका त्रस्त है। कहा कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार की ओर से जो नियुक्तियां की जा रही हैं, वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। ऐसे में युवा वर्ग हताश है।
माकपा मंडल सदस्य कृष्ण गुनियाल ने कहा कि राज्य सरकार भेदभाव की नीति से काम कर रही है। जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है। जिला कमेटी सदस्य याकूब अली ने कहा कि भारी बारिश से पूरा प्रदेश प्रभावित हुआ है। सरकार की ओर से राहत के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए है। भू-कटाव होने से किसानों को क्षति पहुंची है। प्रदर्शन करने वालों में जाहिद अंजुम, मुहम्मद इकाराम, ज्योति गुंरूग, रानी देवी, जागिरी राम, सत्यप्रकाश, साधूराम, सर्वेश, बसंती, शहाबुदीन और दिनेश क्षेत्री आदि रहे।