{"_id":"581f8df84f1c1bf37eb37caf","slug":"the-lock-broke-off-houses-jewelry-and-cash-flown-over-three-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़ा, जेवरात और तीन लाख की नगदी उड़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान का ताला तोड़ा, जेवरात और तीन लाख की नगदी उड़ाई
rishikesh
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका कार्यालय डोईवाला की गली में बंद पड़े एक मकान में ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के सोने के जेवरात और तीन लाख की नगदी पर हाथ साफ कर लिया। व्यस्त और घनी आबादी में हुई चोरी की वारदात से लोगों में रोष है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के वार्ड एक नगर पालिका कार्यालय वाली गली में देर रात चोरो ने बंद पड़े मकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वार्ड एक में जीशान अली पुत्र स्व. मतलूब हसन का मकान है। उनका देहरादून में भी एक मकान है। दीपावली के दिन परिवार यहां आया था और दो नवंबर बुधवार को देहरादून चले गए थे। मकान की साफ-सफाई के लिए किरन नाम की महिला को रखा हुआ था। रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास जब वह मकान पर आई तो ताले टूटे मिले।
विज्ञापन
मामले की जानकारी समीप में रहने वाले एहसान अली को दी। जिन्होंने जीशान को घर में चोरी के होने के बाबत सूचना दी। परिजनों ने छानबीन की तो घर की आलमारी में रखे हुए कीमती सोने के जेवरात और तीन लाख की नगदी गायब मिली। चोर चांदी के बने सामान को नहीं ले गए। जीशान के भाई शहजान ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली जा रही है। संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन