फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The local people are facing problems due to the stoppage

परेशानी : इठारना रूट पर नहीं हो रहा बसाें का संचालन

Sat, 26 Aug 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The local people are facing problems due to the stoppage
टैक्सियों के इंतजार में खड़े रहते हैं लोग, त्योहार के समय स्थिति हो जाती है बदतर
विज्ञापन




ऋषिकेश से इठारना के बीच प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को टैक्सी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार वाहनों के अभाव में बुकिंग करने के बाद ही आवागमन करना पड़ता है, जो कि काफी महंगा साबित होता है।



ऋषिकेश से इठारना के बीच करीब 20 साल पहले से प्राइवेट बसों का संचालन होता था। इस रूट पर टीजीएमओयू (टिहरी गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन) और यातायात (यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ) की ओर से दो बसों का संचालन किया जाता था। इन बसों का संचालन होने से बसंतपुर, कालबन, बमेथ, मादसी, केमठ, हिलकोटी, डिम्मर, अदालावाला और इठारना के लोगों को लाभ मिलता था। करीब पांच साल पहले संबंधित कंपनियों ने सवारी का अभाव का बहाना बनाकर इस मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया।
विज्ञापन




इस रूट पर अब लोगाें को टैक्सियाें के भरोसे सफर करना पड़ रहा है। कई बार टैक्सियाें के शादी ब्याह की बुकिंग में रहने के कारण लोग भोगपुर बाजार तक नहीं पहुंच पाते। त्योहार के समय दिक्कत और बढ़ जाती है। धर्मपाल और सुधीर जोशी ने बताया कि सार्वजनिक यातायात की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






थानो से भानियावाला तक भी सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं



विक्रमों के यूरो फाइव से सीएनजी में बदलने के बाद थानो से भानियावाला रूट पर संचालित होने वाले विक्रम चालकों ने टैक्सियां खरीद लीं। अब थानो से भानियावाला के मध्य और थानो से वाया जौलीग्रांट एयरपोर्ट रानीपोखरी के मध्य सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोग इस मार्ग पर सिटी बस या फिर प्राइवेट बसों को परमिट देने की मांग कर रहे हैं।








सवारी न मिलने के कारण टीजीएमओ और यातायात कंपनी ने इठारना रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया था। वर्तमान थानो रूट पर विक्रम नहीं चल रहे हैं, यदि परिवहन विभाग के अधिकारी इस रूट पर बसों के संचालन की अनुमति देते हैं तो इस रूट पर बसें चलाई जाएंगी।

- हिम्मत सिंह रावत, सचिव, टीजीएमओयू लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed