{"_id":"67af9e23bbb40dcadf06b3bc","slug":"the-life-of-a-saint-and-a-soldier-is-for-the-welfare-of-the-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-619624-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के कल्याण के लिए होता है संत और सैनिक का जीवन : आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के कल्याण के लिए होता है संत और सैनिक का जीवन : आनंद
Sat, 15 Feb 2025 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित भगवान भवन में संत समाज की ओर से बैठक आयोजित की गई, जिसमें 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में बलिदान हुए सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संतों ने बलिदानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को याद कर उनके परिवार को नमन किया।
शुक्रवार को अखिल भारतीय संत समिति, तुलसी मानस मंदिर समिति, भगवान भवन समिति और अजात आश्रम के संत महंतों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। अजात आश्रम के संत परब्रह्म आनंद ने कहा कि एक संत और सैनिक का जीवन समाज के कल्याण के लिए ही होता है। सैनिकों की बदौलत ही हम लोग अपने सांसारिक जीवन में सुखी हैं।
कहा, सैनिकों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। आज हम लोगों को एक संकल्प लेने की जरूरत है कि जिस प्रकार हमारे सैनिक अपना जीवन हमारी रक्षा में समर्पित किए हुए हैं, वैसे ही प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वो अपने देश के लिए कुछ न कुछ करें।
विज्ञापन
स्वामी गणेश दास महाराज ने पुलवामा के बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि एक साहित्यकार ने पुष्प की अभिलाषा रचना से सैनिकों के शौर्य का सही गुणगान किया है। इस मौके पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य, भगत महाराज, आलोक हरि महाराज, करुणा शरण, महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।