{"_id":"6570ad3809dbfe1e7a0db847","slug":"the-joint-venture-between-thdc-india-limited-and-ujvnl-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-302252-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पांच परियोजनाओं की जिम्मेदारी टीएचडीसी व यूजेवीएनएल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पांच परियोजनाओं की जिम्मेदारी टीएचडीसी व यूजेवीएनएल को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
I
I
I
Iटीएचडीसी व यूजेवीएनएल करेगा 1719 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो का निर्माणI
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और यूजेवीएनएल का संयुक्त उपक्रम 1719 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो का निर्माण करेगा।
टीएचडीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने बताया कि बीते 5 दिसंबर को देहरादून में एनर्जी कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। जिसमें सीएम धामी ने उत्तराखंड में कुल 1719 मेगावाट की पांच जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण की जिम्मेदारी टीएचडीसी व यूजेवीएनएल को सौंपी है। इन परियोजनाओं में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मोरी हनोल जलविद्युत परियोजना (63 मेगावाट), पिथौरागढ में उर्थिंग सोबला जलविद्युत परियोजना (280 मेगावाट), पिथौरागढ में बोगुदियार सिरकारी भ्योल जल विद्युत परियोजना (146 मेगावाट), टिहरी गढ़वाल में पुनगढ़-मटियाला पंप स्टोरेज प्लांट (600 मेगावाट) और पौड़ी गढ़वाल में जसपालगढ़ पंप स्टोरेज प्लांट (630 मेगावाट) शामिल हैं।
सीएम धामी की ओर से टीएचडीसी के तकनीकी निदेशक भूपेंद्र गुप्ता को औपचारिक रूप से आवंटन पत्र प्रदान किया। विश्नोई ने बताया कि उक्त परियोजनाओं के पूर्ण होने से 1719 मेगावाट की स्वच्छ ऊर्जा का योगदान मिलेगा। जिसमें 17,000 करोड़ रुपये का पर्याप्त निवेश किया जाएगा और रोजगार के लगभग 900 अवसरों का सृजन होगा।