फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The foundation stone of Panchayat Bhawan was laid in Chak Jogiwala Apology

चक जोगीवाला माफी में पंचायत भवन का हुआ शिलान्यास

Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of Panchayat Bhawan was laid in Chak Jogiwala Apology
वित्त एवं विधायी मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने चक जोगीवाला माफी में पंचायत भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह भवन 10 लाख की लागत से बनेगा। इसमें अधिकारियों के बैठने के कार्यालय भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक जोगीवाला माफी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चक जोगीवाला माफी में पंचायत भवन पुराना और जर्जर अवस्था में हो गया था। नया पंचायत भवन बनाने की स्थानीय लोग मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नया पंचायत 10 लाख की लागत से बनाया जाएगा। पंचायत भवन में पटवारी और अन्य अधिकारी भी बैठेंगे। ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने पर अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार सभी वर्ग का सम्मान, पारदर्शी और सकारात्मक है। उन्हें उत्तरकाशी और टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनने ग्रामीणों ने बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान पोखरियाल, प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, भगवान सिंह महर, बलविंदर सिंह, अमर खत्री, अनिता राणा, समा पंवार, रोशन कुड़ियाल, भूपेंद्र रावत, डीपीआरओ एमएम खान, वीडीओ जगत सिंह, प्रीतम बुटोला, देवेंद्र सिंह नेगी, विकास दुमका, हरीश पैन्यूली, शैलेंद्र रांगड़, हुकुम रांगड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed