फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The farmers have expressed anger over the registration

Rishikesh News: मुकदमे दर्ज होने पर बिफरे किसान, बोले सरकार दबा रही आवाज

Wed, 23 Aug 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The farmers have expressed anger over the registration
संयुक्त किसान मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना 16वें दिन जारी
विज्ञापन




मुकदमा दर्ज होने पर किसानों ने आक्रोश जताया है। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के अनिश्चितकालीन धरने के 16वें दिन मुकदमे की कार्रवाई पर आक्रोश जताया गया।



मोर्चा के संयोजक ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को दबाने का प्रयास कर रही है। किसान मेहनत से गन्ने की बुवाई कर शुगर मिल को चलाते है। मिल बचाने के लिए किए गए विरोध को लेकर सरकार द्वारा मुकदमा दर्ज कराना किसान विरोधी होने का परिचायक है। भाकियू टिकैत ग्रुप जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे आंदोलन को दबाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


किसान सभा के मंडल उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, याकूब अली और इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसान, श्रमिक, दलित और महिला वर्ग मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान अनिल पाल, गुरूद्वारा प्रधान गुरदीप सिंह, बलबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, शाकिर हुसैन, सुनील बर्मन,एसपी सिंह, फुरकान अहमद, शुभम कांबोज, अजीत सिंह प्रिंस,रणवीर सिंह चौहान, पूनम सादाल, महेश कुमार, अनूप कुमार, हरबंश सिंह,रंजीत सिंह, सावन राठौर, प्रेम सिंह, अवतार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






मिल बचाने के लिए जेल जाएंगे : मोहित



डोईवाला। कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने मुकदमे दर्ज करने की निंदा की है। कहा कि प्रदर्शन और पुतला दहन करना संवैधानिक अधिकार है। सरकार हिटलरशाही दिखा रही है। कहा कि शुगर मिल को बंद करने की साजिश रची जा रही है। कहा कि कांग्रेस किसान हित के लिए निर्णायक संघर्ष करेगी। जेल जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed