फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The effigy of the Chief Municipal Commissioner burnt after removing the hoardings

होर्डिंग्स हटाने पर मुख्य नगर आयुक्त का पुतला फूंका

Wed, 24 Mar 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
The effigy of the Chief Municipal Commissioner burnt after removing the hoardings
हरिद्वार रोड में नगर आयुक्त का पूतला फूंकते भाजयुमो। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से शहर में होर्डिंग्स और बैनर हटाने के दौरान भाजपा के होर्डिंग्स हटाने पर भाजपा युुवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्य नगर आयुक्त का पुतला फूंका।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना ने कहा कि 26 मार्च को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम कार्यक्रम तय था। कार्यक्रम के तहत शहर में कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत कार्यक्रम में फ्लैक्स होर्डिंग लगाए गए थे। जो कि निगम प्रशासन की ओर से हटवा दिए गए। उन्होंने कहा कि बैनर और होर्डिंग्स हटाने से कार्यकर्ताओ में काफी रोष है। उन्होंने नगर आयुक्त पर तानाशाही का आरोप लगाया। पुतला फूंकने वालों में विजय जुगरान, रोहित कुमार, रवि कुमार, मनीष मौर्य अमन पांडेय, गोपाल चंदेल, अनुराग पायल, जगावर सिंह, मनोज राणा, रंजीत सिंह, सुशील कुमार, रोहित सोनी, अनिकेत गैरोला, ऋषभ जैन, अमन कुमार, गौरव सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

ऋषिकेश। शहर में होर्डिंग्स और बैनर हटाने के लिए नगर निगम की ओर से चलाए गए अभियान में भाजपा के बैनर पोस्टर हटाने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने उपाजिलाधिकारी वरुण चौधरी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि 26 मार्च को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का कार्यक्रम तय था। कार्यक्रम के तहत शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत कार्यक्रम में फ्लेक्स होर्डिंग लगाए गए थे। जो कि निगम प्रशासन की ओर से हटवा दिए गए। उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शिव कुुमार गौतम, राम अवतारी पंवार, चेतन चौहान, शारदा देवी, संजीव, सुंदरी कंडवाल, प्रभाकर शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed