फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The effect of changing weather was also visible

Rishikesh News: आमसान में छाए बादल तो ठंडा पड़ा राफ्टिंग का कारोबार

Tue, 28 Nov 2023 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The effect of changing weather was also visible
Iसाहसिक खेलों के शौकीन पर्यटकों ने राफ्टिंग से बनाई दूरी, कारोबारी मायूसI
विज्ञापन




मौसम के करवट लेने का असर राफ्टिंग के कारोबार पर भी दिखा। सुबह से ही बादल छाए रहने से साहसिक खेलों के शौकीनों ने राफ्टिंग से दूरी बनाई। शाम तक गंगा में गिनी-चुनी राफ्ट तैरती दिखाई पड़ी।

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम बदलने के कारण लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, तपोवन, पूर्णानंद क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी कम दिखी। सैलानियों ने राफ्टिंग से दूरी बनाई। शिवपुरी, मरीन ड्राइव, ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस राफ्टिंग प्वांइटों पर वीरानी छाई रही। राफ्ट व्यवसायी जीतपाल, हुकम सिंह, भगवान सिंह, राजबहादुर ने बताया कि शनिवार से सोमवार तक तीन दिन का अवकाश होने के कारण दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई समेत विभिन्न प्रांतों के पर्यटक यहां पहुंचे। उम्मीद थी कि तीन दिनों में कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन




शनिवार और रविवार को 50 से 60 प्रतिशत पर्यटकों ने राफ्टिंग का आनंद लिया। लेकिन सोमवार को मौसम में परिवर्तन आने के कारण 10 प्रतिशत ही पर्यटकों ने राफ्टिंग की। कहा अन्य दिनों में उनकी राफ्ट एक दिन में दो से तीन चक्कर मार देती थी। लेकिन ठंड के कारण उनकी राफ्ट ने केवल ही एक चक्कर लगाया। कई राफ्टों का तो संचालन भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed