फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Road Accident desire to reach early proved costly for the father and son, they lost their lives in a painful

Road Accident: जल्दी पहुंचने की चाहत पिता-पुत्र के जीवन पर पड़ गई भारी, दर्दनाक हादसे में गई जान

Mon, 07 Apr 2025 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 06:45 PM IST
सार

ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर श्यामपुर में एक दुकानदार ट्रक की चपेट में आ गया था। घटना में दुकानदार की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Road Accident  desire to reach early proved costly for the father and son, they lost their lives in a painful
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जल्दी जाने की चाहत दोपहिया वाहन सवार पिता-पुत्र के जीवन पर भारी पड़ गई। एक झटके में पूरा परिवार बिखर गया। समीर और उसके पिता नईम स्कूटी से देहरादून से हरिद्वार किसी परिचित से मिलने जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूटी समीर चला था। उसकी रफ्तार बहुत तेज थी। स्कूटी के आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने की लापरवाही दो जिंदगियों को लील गई। यदि समीर तेज गति से स्कूटी न चलाता तो पिता-पुत्र की जान बच जाती। जरा सी चूक मृतक के परिवार को गहरा सदमा दे गई।

विज्ञापन


हाईवे पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। शनिवार को भी ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर श्यामपुर में एक दुकानदार ट्रक की चपेट में आ गया था। घटना में दुकानदार की मौत हो गई थी। 25 मार्च को एक बेकाबू ट्रक ने डोईवाला टोल प्लाजा में तीन कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हाईवे पर दोपहिया वाहन सवारों की यातायात नियमों की अनदेखी उनके जीवन पर भारी पड़ रही है। कई वाहनों की ब्रेक लाइट खराब रहती है तो कई में पीछे देखने के लिए शीशा नहीं होता है। इससे दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन


Chardham Yatra: 28 अप्रैल से पहले सभी पंजीकरण काउंटर शुरू करने के निर्देश, 20 जर्मन हैंगर के नीचे बनेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर स्पीड से गुजरने के दौरान कई बार वाहन चालक पीछे से आ रहे वाहन को अनदेखा करते हैं। शीशा न होने से ओवरटेक के दौरान दोपहिया वाहन दूसरे वाहन की चपेट में आ जाते हैं। वाहन संचालन के दौरान मोबाइल का प्रयोग भी दुर्घटना का कारण बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed